| | |

थर्ड पार्टी इनश्योरेंस के फायदे क्या है? Benefits of Third Party Insurance

Please Share this Blog!

थर्ड पार्टी इनश्योरेंस के फायदे क्या-क्या है? थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस कौन जारी करता है? ऐसी तमाम जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पढे। आपके वाहन से किसी अन्य व्यक्ति, वाहन या संपत्ति को होने वाले नुकसान का मुआवजा, जिस बीमा पॉलिसी से मिलता है, उसे थर्ड पार्टी बीमा कहते हैं।

थर्ड पार्टी इनश्योरेंस के फायदे
Please Share this Blog!

दोस्तों, आप अपने गाड़ियों का इनश्योरेंस जरूर करवाते होंगे। जैसे- टू व्हीलर का इनश्योरेंस (Two Wheeler Insurance), कार का इनश्योरेंस (Car Insurance) या किसी कमर्शियल गाड़ी का इनश्योरेंस (Commercial Vehicle Insurance)।

किसी गाड़ी का इनश्योरेंस करते समय आपके पास कम से कम दो option होते है, पहला- फर्स्ट पार्टी इनश्योरेंस (First Party Insurance) और दूसरा- थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस (Third Party Insurance)। आप में से कई लोग इन दोनों option के बारे में जानते होंगे। 

आज आप इस आर्टिकल को पढ़कर जानेंगे की थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस के फायदे क्या-क्या है और तमाम ऐसी जानकारी जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। 

क्या आपको पता है की बिना थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस के आप अपने गाड़ी में कहीं नहीं जा सकते है?

यदि आपको नहीं पता है तो चलिए जान लेते है की थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस क्यों जरूरी है।

Road Accidents

थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस क्यों जरूरी है? Why Third-Party Car Insurance is Important? 

भारत सरकार के मोटर वाहन अधिनियम 1988 (Motor Vehicle Act 1988) के अनुसार, भारत में गाड़ियों के मालिक या उसे चलाने वाले के लिए एक थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस कवर का होना अनिवार्य है।

थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस कवर एक ऐसी पॉलिसी है जो आपको कानूनी या दुर्घटना से होने वाली परेशानी, पैसों का नुकसान या संपत्ति के नुकसान से बचाती है।

किसी तीसरे व्यक्ति को चोट लगने या यहाँ तक कि आपके गाड़ी के कारण किसी व्यक्ति की मौत होने पर भी यह कवर आपकी सुरक्षा करता है।

अब आप समझ चूकें होंगे की आपको अपने गाड़ियों का कम से कम थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस करना क्यों जरूरी है। 

गाड़ी चलाते समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। दरअसल, भारत में सालाना 5 लाख से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

यह दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक है। इन हादसों में 1.5 लाख से अधिक लोग मारे जाते हैं, और 3 लाख से अधिक लोग दुर्घटना के कारण गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं या विकलांग हो जाते हैं

ऐसे मामलों में, भारत में थर्ड-पार्टी बीमा एक विकल्प से अधिक एक जरूरत बन जाता है।

दोस्तों, आइए अब समझते है की थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस के फायदे क्या-क्या है?

थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस के फायदे क्या-क्या है? What Are The Benefits Of Third-Party Insurance?

थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस के कई फायदे है। यदि आप अपने गाड़ियों का थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस कराते है तो आप नीचे बताए गए सभी फ़ायदों का लाभ उठा सकते है:

1. कानूनी सुरक्षा और आर्थिक मदत:

यदि किसी कारण से आपकी गाड़ी की दुर्घटना किसी व्यक्ति या किसी व्यक्ति के संपत्ति से हो जाती है, तो शायद उस व्यक्ति की मौत हो सकती है या वह व्यक्ति चोट की वजह से शारीरिक रूप से विकलांग हो सकता है या उस व्यक्ति की संपत्ति को नुकसान हो सकता है।

इन सारे शर्तों में आपको कई तरह की कानूनी दाव-पेच का सामना करना पड़ सकता है या पैसों की जरूरत पड़ सकती है। 

वहीं यदि आप अपनी गाड़ी का थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस कराते है तो आपको इन सारी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है।

इनश्योरेंस कंपनी आपको सुनिश्चित करती है की यदि थर्ड-पार्टी के किसी व्यक्ति के द्वारा आपके गाड़ी से हुए किसी नुकसान का दावा किया जाता है तो आपकी कानूनी सुरक्षा और आर्थिक मदत इनश्योरेंस कंपनी के द्वारा किया जाएगा। 

Third-Party Accidents

2. आसानी से उपलब्ध:

थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस की कानूनी तौर पर अनिवार्य होने के कारण, थर्ड-पार्टी बीमा आसानी से उपलब्ध है और ऑनलाइन खरीदना या नवीनीकृत (Renewal) करना आसान है। आप अपने समय और सुविधानुसार इसका लाभ उठा सकते हैं।

3. मन की शांति:

थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस पॉलिसी आपको आर्थिक रूप से खराब होने वाली दर्दनाक या दुर्भाग्यपूर्ण घटना के मामले में मानसिक शांति देती है।

इसलिए इन खर्चों की चिंता करने की बजाय आपको तनाव से तुरंत राहत मिलेगी और घटना से निपटने में मदद मिलेगी।

4. सस्ता और फायदेमंद:

एक तृतीय-पक्ष इनश्योरेंस पॉलिसी बहुत ही सस्ती और किफायती प्रीमियम पर आती है जो आपकी जेब में आसानी से फिट हो जाती है।

थर्ड-पार्टी के बीमा कवर के साथ, आप कानूनी रूप से मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicle Act) की जरूरतों का अनुपालन करते हैं। हालांकि, अपने बीमा प्रदाता का चयन करते समय सावधान रहें।

एक भरोसेमंद कार बीमा कंपनी चुनें और एक ऐसी पॉलिसी में निवेश करने के लिए कार बीमा ऑनलाइन quotation प्राप्त करें जो आपकी जरूरतों को सबसे अच्छे तरीके से पूरा करती हो।

थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस किसके द्वारा जारी किया जाता है? Who Issues Third Party Insurance?

दोस्तों, थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस किसी भी तरह के गाड़ियों के लिए जारी किया जाता है। हर एक गाड़ी का थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस होना अनिवार्य है।

दरअसल, भारत में दो तरह की इनश्योरेंस कंपनियाँ होती है- जीवन बीमा कंपनी (Life Insurance Company) और जनरल बीमा कंपनी (General Insurance Company)।

हर तरह की मोटर इनश्योरेंस (जैसे- थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस या फर्स्ट-पार्टी इनश्योरेंस), जनरल इनश्योरेंस कंपनियों के द्वारा जारी किया जाता है। 

अब आप शायद सोच रहे होंगे की भारत के जनरल इनश्योरेंस कंपनियों के नाम क्या-क्या है? 

भारत के जनरल इनश्योरेंस कंपनियों के नाम कुछ इस प्रकार है:

पब्लिक सेक्टर के जनरल इनश्योरेंस कंपनियाँ:

  1. National Insurance Company Limited
  2. New India Assurance Company Limited
  3. Oriental Insurance Company Limited
  4. United India Insurance Company Limited

प्राइवेट सेक्टर के जनरल इनश्योरेंस कंपनियाँ:

  1. ACKO General Insurance
  2. Aditya Birla Health Insurance Limited
  3. Bajaj Allianz General Insurance Co.Ltd.
  4. Bharti AXA General Insurance Co.Ltd.
  5. Cholamandalam MS General Insurance Co.Ltd
  6. Edelweiss General Insurance Co. Ltd.
  7. Future Generali India Insurance Co. Ltd.
  8. Go Digit General Insurance Co. Ltd.
  9. IFFCO Tokio General Insurance Co. Ltd.
  10. Kotak Mahindra General Insurance Co. Ltd.
  11. Liberty General Insurance Co. Ltd.
  12. Magma HDI General Insurance Co. Ltd.
  13. Navi General Insurance
  14. Raheja QBE General Insurance Co. Ltd.
  15. Reliance General Insurance Co. Ltd.
  16. Royal Sundaram General Insurance Co.Ltd.
  17. SBI General Insurance Co. Ltd.
  18. Shriram General Insurance Co. Ltd.
  19. TATA AIG General Insurance Co. Ltd.
  20. Universal Sompo General Insurance Co. Ltd.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions

क्या पहली पार्टी बीमा और तीसरे पक्ष के बीमा के बीच अंतर है?

जी हाँ दोस्तों, पहली पार्टी बीमा (First Party Insurance) और तीसरे पक्ष के बीमा (Third Party Insurance) के बीच बहुत अंतर है।

थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस किसी तीसरे व्यक्ति के नुकसान के रिस्क को कम करने के लिए की जाती है, वहीं फर्स्ट-पार्टी इनश्योरेंस, थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस कवर के साथ आपके गाड़ी को होने वाले नुकसान के रिस्क को कवर करती है। 

थर्ड पार्टी इन्शुरन्स कितने का होता है? How much is third-party insurance?

1st June 2022 से-
दोपहिया बाइक की थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस प्रीमियम रेट:
75cc तक की इंजन पर- ₹538 
75cc से 150cc तक की इंजन पर- ₹714
150cc से 350cc तक की इंजन पर- ₹1366
350cc से अधिक की इंजन पर- ₹2804

प्राइवेट कार की थर्ड-पार्टी इनश्योरेंस प्रीमियम रेट:
1000cc तक की इंजन पर- ₹2094
1000cc से 1500cc तक की इंजन पर- ₹3416
1500cc से अधिक की इंजन पर- ₹7897

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस क्या है?

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस एक प्रकार का वित्तीय सुरक्षा है जो एक व्यक्ति या वाहन के खिलाफ होने वाली संभव नुकसानों से संरक्षण प्रदान करता है। इस प्रकार का इंश्योरेंस उस व्यक्ति या वाहन के स्वामी द्वारा लिया जाता है जो अपने वाहन या स्वामित्व वाले संपत्तियों के लिए उनके दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में संरक्षण की आवश्यकता महसूस करते हैं।

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की विशेषताएं उन्हें वाहन या संपत्ति के नुकसान के खिलाफ संरक्षण प्रदान करने में सहायता करती हैं। यह इंश्योरेंस पॉलिसी उस व्यक्ति या संपत्ति के बारे में होने वाली संभव नुकसानों के लिए भुगतान करती है जो उस व्यक्ति या संपत्ति के द्वारा नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार का इंश्योरेंस आमतौर पर वाहन या भूमि के स्वामित्व के लिए लिया जाता है।

निष्कर्ष | Conclusion

दोस्तों, इस आर्टिकल को पढ़ने पर आपने जाना की “थर्ड पार्टी इनश्योरेंस के फायदे क्या-क्या है?” मैं आशा करता हूँ की आपको सारी जानकारी मिली है। यदि आपके कोई अन्य सवाल है, तो आप नीचे कमेन्ट करके अपना सवाल पूछ सकते है। धन्यवाद !!

Read More from categories like Insurance, Banks

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *