5 मिनट में Bike Insurance खुद से कैसे करें | Online Bike Insurance

दोस्तों, आज के इस डिजिटल युग में आपके बहुत सारे काम घर बैठे ही हो जाता है, वो भी सिर्फ अपने मोबाईल से। इसी तरह से आप सिर्फ 5 मिनट में Bike Insurance खुद से कर सकते है।
टू व्हीलर बाइक इंश्योरेंस घर बैठे बनाना बहुत आसान काम है। जितनी देर में आप अपने नजदीकी इंश्योरेंस कंपनी के ऑफिस में पहुंचेंगे, शायद उससे पहले आप खुद से अपना बाइक का इंश्योरेंस बना लेंगे।
यदि आपको भी अपने बाइक का इंश्योरेंस रिन्यू करना है या आप एक नई बाइक लेने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि आप उस बाइक का इंश्योरेंस खुद से करें तो यह आर्टिकल आपके लिए है।
Bike Insurance खुद से क्यों बनाएं?
बाइक इंश्योरेंस खुद से बनाने से कई तरह के फायदे हैं। जैसे-
1. समय की बचत
दोस्तों, बाइक इंश्योरेंस खुद से बनाने में मात्र 5 मिनट लगता है वहीं यदि आप किसी एजेंट से बनाते हैं, तो आपको शायद उससे संपर्क करने में या उसके ऑफिस में आने-जाने में उससे अधिक समय लग जाए।
2. तुलना करने का विकल्प
दोस्तों, यदि आप खुद से अपने बाइक का इंश्योरेंस करते हैं, तो ऑनलाइन आज आपको कई तरह के वेबसाइट मिलते हैं जहां से आप अपने बाइक के लिए कोटेशन चेक कर सकते हैं।
policybazaar.com, इस वेबसाइट की मदद से आप अपने बाइक के लिए अलग-अलग इंश्योरेंस कंपनी के प्रीमियम की तुलना कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको यह पता चल जाएगा कि कौन सी इंश्योरेंस कंपनी आपसे कम प्रीमियम ले रही है।
3. सस्ते प्रीमियम
तुलना करने से आपको अपने बाइक के लिए 1 सप्ताह प्रीमियम वाला इंश्योरेंस मिल जाता है जिससे आपके पैसों की बचत हो जाते हैं।
वहीं यदि आप किसी एक कंपनी के इंश्योरेंस एजेंट से अपने बाइक इंश्योरेंस करवाते हैं, तो वह एजेंट सिर्फ और सिर्फ अपनी इंश्योरेंस कंपनी की प्रीमियम आपको बता सकता है।
ऐसे में आपको ज्यादातर समय महंगा प्रीमियम का भुगतान करना पड़ता है।
अब शायद आप समझ चुके होंगे कि खुद से बाइक इंश्योरेंस करने पर आपके समय की बचत होती है, और तुलना करते हुए आप सबसे सस्ता बाइक इंश्योरेंस प्रीमियम मैं अपना इंश्योरेंस कर सकते हैं।
आइए अब हम समझते हैं की एक बाइक इंश्योरेंस करने के लिए आपको किन किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है।
Bike Insurance खुद से बनाने के लिए जरूरी दस्तावेज | Required Documents
नए बाइक की इंश्योरेंस करने के लिए-
बाइक का चालान– जब आप एक नई बाइक खरीदते हैं, तो शोरूम से आपको एक चालान दिया जाता है जिसमें आपकी बाइक की डिटेल्स और साथ में बाइक की कीमत की जानकारी दी होती है।
इसे बाइक का चालान, इनवॉइस, Receipt और अन्य कई नामों से जाना जाता है।
बाइक इंश्योरेंस रिन्यू करने के लिए-
बाइक का Registration Card– जब आपकी बाइक किसी RTO (Regional Transport Office) में रेजिस्टर्ड हो जाती है तो आपको एक registration card मिलता है।
यह registration card आपके bike का किसी RTO में रेजिस्टर्ड होने का प्रमाण होता है।
बाइक का वर्तमान इंश्योरेंस का कॉपी– पिछले साल जो आपने अपनी बाइक के लिए इंश्योरेंस बनवाया था उस इंश्योरेंस की एक कॉपी चाहिए होगी।
New Bike Insurance खुद से कैसे खरीदें? बाइक इंश्योरेंस ऑनलाइन कैसे करें?
नए बाइक का इंश्योरेंस खुद से बनाने में आपको मात्र 5 मिनट लगेंगे। आइए step by step समझते हैं:
Step 1. सबसे पहले आप banksdetail.com के इंश्योरेंस पेज में जाएं। इंश्योरेंस पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Step 2. इस पेज पर आपको General Insurance के नीचे Bike का ऑप्शन दिखेगा। यहाँ Bike पर क्लिक करें।

Step 3. एक नई bike का इंश्योरेंस करना चाहते हैं तो “Bought a new bike? Click here” में Click Here पर क्लिक करें।
दोस्तों, आइए समझते है की नई बाइक का इंश्योरेंस कैसे करें? इसके लिए आप अपनी बाइक का चालान देखकर आगे का steps पूरा करें।

Step 4. जैसे ही आप Step 3. को पूरा करेंगे, आपको RTO चुनना होगा। हर जिला का एक RTO होता है। यदि नीचे बताए गए राज्य में आपका जिला आता है तो उसपे क्लिक करके अपना RTO चुने।
यदि आपको अपने RTO का कोड पता है तो आप search box में लिखके सर्च करले। यदि आपको RTO के बारे में नहीं पता है तो आप अपने बाइक के salesman को कॉल करके पूछ लें।

Step 5. अब इस step में बाइक का Manufacturer (जिस कंपनी की बाइक है) चुनना है। जैसे- यदि आपने Honda कंपनी का बाइक खरीदा है तो Honda के ऑप्शन को चुने।
अगर आपके बाइक का कंपनी नहीं दिख रहा है तो आप सर्च बॉक्स में सर्च करके चुन लें।

Step 6. आपने जो बाइक खरीदा है उस बाइक का मोडेल / नाम चुने। जैसे- यदि आपने Honda कंपनी की Shine बाइक खरीदी है, तो Shine को चुने।

Step 7. इस step में आपको आपके बाइक का Variant चुनना है, एक bike के कई variant हो सकते है, इसलिए अपने बाइक के चालान को देखते हुए अपना variant चुने।

Step 8. अब आपके स्क्रीन में आपको कई इंश्योरेंस कंपनी के कोटेशन दिखेंगे। इस पेज में आगे जैसे-जैसे आप बदलाव करते जाएंगे इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा दिखाया जा रहा कोटेशन का प्रीमियम बदलता जाएगा।
सबसे पहले “Comprehensive/Package” और “Zero Depreciation” में से एक को चुने।

यहाँ Comprehensive/Package का यह मतलब है की आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर के साथ फर्स्ट पार्टी बाइक इंश्योरेंस कवर मिलेगा। लेकिन इसमें क्लैम के समय Depreciation चार्ज किया जाएगा।
Zero Depreciation का मतलब है की आपके Comprehensive Insurance Policy में क्लैम के समय किसी तरह का Depreciation चार्ज नहीं किया जाएगा।
Zero Depreciation को और अच्छे से समझने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ें- Zero Depreciation Bike Insurance

Step 9. अब IDV के सेक्शन में “EDIT” बटन को क्लिक करें। यहाँ आपके चालान में बाइक की दी गई कीमत को लिखे और “Update IDV” के बटन पर क्लिक कर दें।

Step 10. बाइक इंश्योरेंस के साथ, आपको दो तरह के ऐड-ऑन मिलते है-
- Personal Accident Cover
- TPPD Cover
इन दोनों में से Personal Accident Cover के ऑप्शन को tick कर दें।
इस कवर की मदत से बाइक के मालिक को, मतलब जिसके नाम पर बाइक खरीदी गई है, यदि बाइक चलाते हुए भगवान न करें किसी एक्सीडेंट में उनकी मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा 15 लाख रुपए का कवर अमाउन्ट मिलता है।

Step 11. अब आपके सामने सारे इंश्योरेंस कंपनी के कोटेशन के प्रीमियम में बदलाव दिखेगा। यहाँ अब आपको चुनना है की आप किस कंपनी का Bike Insurance लेना चाहते है।
इंश्योरेंस कंपनी चुनने के बाद उसके कोटेशन के सामने दिए गए अमाउंट पर क्लिक करें।

Step 12. आपके स्क्रीन पर अब एक फॉर्म दिखेगा। इस फॉर्म में कुछ जानकारी भरें जैसे-
- Title– Mr./Miss/Mrs. में से एक चुने।
- Vehicle Owner’s Name– बाइक के मालिक का नाम लिखें।
- Mobile No.– अपना मोबाईल नंबर लिखें।
- Email Id– अपना ईमेल आइडी लिखें।
- Communication Address– अपना पता लिखें।
- Pincode– अपने एरिया का Pincode लिखें।
फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद “Continue To Step 2” के बटन पर क्लिक करें।

Step 13. इस step में आपको अपने नॉमिनी की जानकारी देनी है। जैसे-
- Nominee Name- जिसे आप नॉमिनी रखना चाहते है उसका नाम लिखें।
- Nominee Relationship– नॉमिनी से आपका क्या रिश्ता है, बेटा, बेटी, माँ, पिता या पत्नी, उसे सिलेक्ट करें।
- Nominee Age– नॉमिनी का उम्र सिलेक्ट करें।
- Is your Vehicle Financed?- यदि आपकी बाइक आपने लोन पर खरीदा है तो “Yes”, और नगद खरीदा है तो “No” पर क्लिक करें।
यदि आपने बाइक लोन पर लिया है, तो आपको लोन देने वाली कंपनी/बैंक का नाम लिखना है, और उसके ब्रांच के city का नाम लिखना है। सारी जानकारी भरने के बाद “Continue To Step 3” के बटन पर क्लिक करें।

Step 14. इस step में आपको अपने बाइक का चालान देखना है और बाइक का Engine Number और Chassis Number लिखना है। इसके बाद “Save & Proceed” के बटन पर क्लिक करें।

Step 15. अब आपके सामने आपके बाइक इंश्योरेंस की सारी जानकारी जो आपने भरी थी वह दिखेगी। सारी जानकारी को चेक करें और प्रीमियम का अमाउंट चेक करके “Pay Securely” के बटन पर क्लिक करें।

Step 16. अब आप payment page पर आ जाएंगे। यहाँ आपको कई तरह से पेमेंट करने का विकल्प मिल जाता है जैसे-
- Debit Card
- Credit Card
- Net Banking
- UPI
- Wallet
- EMI
इनमें से किसी भी तरीके से अपना पेमेंट करें। पेमेंट सफल होने पर आपको Bike Insurance Policy डाउनलोड करने का बटन दिखेगा। उस बटन को क्लिक करके अपना पॉलिसी डाउनलोड कर लें।
Bike Insurance Renew कैसे करें? How to Renew Bike Insurance?
Step 1. सबसे पहले आप banksdetail.com के इंश्योरेंस पेज में जाएं। इंश्योरेंस पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

Step 2. इस पेज पर आपको General Insurance के नीचे Bike का ऑप्शन दिखेगा। यहाँ Bike पर क्लिक करें।

Step 3. टू व्हीलर इंश्योरेंस को रिन्यू करने के लिए यहाँ “Enter Bike Number” पर अपने bike का registration number लिखे फिर “View Prices” के बटन पर क्लिक करें।
Registration Number आप अपने बाइक के नंबर प्लेट पर या फिर registration card पर देख सकते है।

Step 4. अब इस step में बाइक का Manufacturer (जिस कंपनी की बाइक है) चुनना है। जैसे- यदि आपके पास Honda कंपनी का बाइक है तो Honda के ऑप्शन को चुने।
अगर आपके बाइक का कंपनी नहीं दिख रहा है तो आप सर्च बॉक्स में सर्च करके चुन लें।

Step 5. आपने बाइक का मोडेल / नाम चुने। जैसे- यदि आपको Honda कंपनी की Shine बाइक का इंश्योरेंस रिन्यू करना है, तो Shine को चुने।

Step 7. इस step में आपको आपके बाइक का Variant चुनना है, एक bike के कई variant हो सकते है, इसलिए अपने बाइक के Registration Card को देखते हुए अपना variant चुने।

Step 8. इस स्टेप में आपको अपने बाइक का Registration Year (जिस साल आपका बाइक RTO में रजिस्टर्ड हुआ था) सिलेक्ट करना है। आपके बाइक का Registration Year आपके बाइक के रजिस्ट्रेशन कार्ड पर देख सकते हैं।

Step 9. इस स्टेप में आपको अपने बाइक की वर्तमान इंश्योरेंस की वैधता के बारे में जानकारी देनी है। क्या आपकी वर्तमान बाइक इंश्योरेंस expire हो चुकी है?
यह चेक करने के लिए आप अपने वर्तमान बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी की मदत लें। इंश्योरेंस पॉलिसी में expiry डेट चेक करने के बाद उसके अनुसार यहां दिए गए विकल्प में से किसी एक को चुने।

Step 10. इस Step में आपसे पूछा जा रहा है कि आपका वर्तमान बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी किस प्रकार का है? यहाँ Standard/Comprehensive का मतलब है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर+फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस कवर।
Third Party/Liability Only का मतलब है सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर।

Step 11. अब आपके स्क्रीन में आपको कई इंश्योरेंस कंपनी के कोटेशन दिखेंगे। इस पेज में आगे जैसे-जैसे आप बदलाव करते जाएंगे इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा दिखाया जा रहा कोटेशन का प्रीमियम बदलता जाएगा।
सबसे पहले “Comprehensive/Package” और “Third Party Liability Only” में से एक को चुने।

यहाँ Comprehensive/Package का यह मतलब है की आपको थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर के साथ फर्स्ट पार्टी इंश्योरेंस कवर मिलेगा।
यहाँ Third Party Liability Only का मतलब थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होता है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस को अच्छे से समझने के लिए आप इस ब्लॉग को पढ़ सकते हैं- थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के फायदे

Step 12. अब IDV के सेक्शन में “EDIT” बटन को क्लिक करें। यहाँ आपके वर्तमान बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी में बाइक की दी गई IDV के अनुसार एक सही IDV को लिखे और “Update IDV” के बटन पर क्लिक कर दें।

Step 13. बाइक इंश्योरेंस के साथ, आपको दो तरह के ऐड-ऑन मिलते है-
- Personal Accident Cover
- TPPD Cover
इन दोनों में से Personal Accident Cover के ऑप्शन को tick कर दें।
इस कवर की मदत से बाइक के मालिक को, मतलब जिसके नाम पर बाइक खरीदी गई है, यदि बाइक चलाते हुए भगवान न करें किसी एक्सीडेंट में उनकी मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को इंश्योरेंस कंपनी के द्वारा 15 लाख रुपए का कवर अमाउन्ट मिलता है।

Step 14. इस step में आपको एक विकल्प मिलता है की आप 1 साल/ 2 साल / 3 साल का बाइक इंश्योरेंस रिन्यू करना चाहते हैं। इस विकल्प को आप अपने अनुसार चुन सकते हैं।

Step 15. अब आपके सामने सारे इंश्योरेंस कंपनी के कोटेशन के प्रीमियम में बदलाव दिखेगा। यहाँ अब आपको चुनना है की आप किस कंपनी का Bike Insurance लेना चाहते है।
इंश्योरेंस कंपनी चुनने के बाद उसके कोटेशन के सामने दिए गए अमाउंट पर क्लिक करें।

Step 16. आपके स्क्रीन पर अब एक फॉर्म दिखेगा। इस फॉर्म में कुछ जानकारी भरें जैसे-
- Title– Mr./Miss/Mrs. में से एक चुने।
- Vehicle Owner’s Name– बाइक के मालिक का नाम लिखें।
- Mobile No.– अपना मोबाईल नंबर लिखें।
- Email Id– अपना ईमेल आइडी लिखें।
- Communication Address– अपना पता लिखें।
- Pincode– अपने एरिया का Pincode लिखें।
फॉर्म में सारी जानकारी भरने के बाद “Continue To Step 2” के बटन पर क्लिक करें।

Step 17. इस step में आपको अपने नॉमिनी की जानकारी देनी है। जैसे-
- Nominee Name- जिसे आप नॉमिनी रखना चाहते है उसका नाम लिखें।
- Nominee Relationship– नॉमिनी से आपका क्या रिश्ता है, बेटा, बेटी, माँ, पिता या पत्नी, उसे सिलेक्ट करें।
- Nominee Age– नॉमिनी का उम्र सिलेक्ट करें।
- Is your Vehicle Financed?- यदि आपकी बाइक आपने लोन पर खरीदा है तो “Yes”, और नगद खरीदा है तो “No” पर क्लिक करें।
यदि आपने बाइक लोन पर लिया है, तो आपको लोन देने वाली कंपनी/बैंक का नाम लिखना है, और उसके ब्रांच के city का नाम लिखना है। सारी जानकारी भरने के बाद “Continue To Step 3” के बटन पर क्लिक करें।

Step 18. इस step में आपको अपने बाइक का चालान देखना है और बाइक का Engine Number और Chassis Number लिखना है। इसके बाद “Save & Proceed” के बटन पर क्लिक करें।

Step 19. अब आपके सामने आपके बाइक इंश्योरेंस की सारी जानकारी जो आपने भरी थी वह दिखेगी। सारी जानकारी को चेक करें और प्रीमियम का अमाउंट चेक करके “Pay Securely” के बटन पर क्लिक करें।

Step 20. अब आप payment page पर आ जाएंगे। यहाँ आपको कई तरह से पेमेंट करने का विकल्प मिल जाता है जैसे-
- Debit Card
- Credit Card
- Net Banking
- UPI
- Wallet
- EMI
इनमें से किसी भी तरीके से अपना पेमेंट करें। पेमेंट सफल होने पर आपको Bike Insurance Policy डाउनलोड करने का बटन दिखेगा। उस बटन को क्लिक करके अपना पॉलिसी डाउनलोड कर लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Questions
टू व्हीलर इंश्योरेंस या बाइक इंश्योरेंस लेने से पहले तुलना कैसे करें?
बाइक इंश्योरेंस पॉलिसी की तुलना करने के लिए आप policybazaar.com के वेबसाइट पर बहुत आसानी से तुलना कर सकते हैं और सबसे सस्ता बाइक इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।
टू व्हीलर के लिए भारत में किस तरह का इंश्योरेंस अनिवार्य है?
भारतीय मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के अनुसार हर बाइक/कार के लिए तृतीय पक्ष इंश्योरेंस (थर्ड पार्टी इंश्योरेंस) कवर होना अनिवार्य है।
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर की मदद से आपके गाड़ी के द्वारा किसी दुर्घटना में यदि सामने वाले किसी व्यक्ति, या उसके संपत्ति को नुकसान होता है तो इंश्योरेंस कंपनी उसकी भरपाई करती है।
किसी बाइक इंश्योरेंस की प्रीमियम की गणना करने के लिए सबसे ज्यादा क्या जरूरी है?
बाइक इंश्योरेंस की प्रीमियम की गणना करने के लिए सबसे ज्यादा उसके इंजन की क्षमता, जिसे हम Cubic Capacity (CC) कहते हैं, इस पर निर्भर होता है। जितने ज्यादा cc की बाइक होगी, उतना इंश्योरेंस प्रीमियम ज्यादा होगा।
निष्कर्ष | Conclusion
इस आर्टिकल को यदि आप शुरू से अंत तक अच्छे से पढ़ते हैं तो आप बहुत ही आसानी से अपने बाइक के लिए एक बेहतरीन और सबसे सस्ता बाइक इंश्योरेंस खरीद सकेंगे वह भी सिर्फ 5 मिनट में।
आप एक नई बाइक जो आज आपने शोरूम से खरीदा है उसके लिए भी इंश्योरेंस खरीद सकते हैं और साथ ही यदि आपके पास पहले से बाइक है तो उसका इंश्योरेंस रिन्यू कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में एक-एक स्टेप को यदि आप अच्छे से फॉलो करते हैं तो आप बहुत आसानी से अपने लिए अपनी बाइक की इंश्योरेंस रिन्यू कर पाएंगे।
अगर आपको इस आर्टिकल की मदद से एक बाइक इंश्योरेंस खरीदने में या फिर रिन्यू करने में मदद मिली हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद!