Zerodha Me Demat Account Kaise Khole? Easy Steps+Images
Please Share this Blog! दोस्तों, आप यदि शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट शुरू करना चाहते है तो आपका एक डीमैट अकाउंट होना जरूरी है| डीमैट अकाउंट से आप स्टॉक मार्केट के किसी भी फाइनैन्शल प्रोडक्टस (जैसे- Equity Shares, Commodity, Futures & Options, IPO, आदि) को खरीद या बेच सकते है| आज भारत में कई स्टॉक ब्रोकर्स…

दोस्तों, आप यदि शेयर मार्केट में इनवेस्टमेंट शुरू करना चाहते है तो आपका एक डीमैट अकाउंट होना जरूरी है| डीमैट अकाउंट से आप स्टॉक मार्केट के किसी भी फाइनैन्शल प्रोडक्टस (जैसे- Equity Shares, Commodity, Futures & Options, IPO, आदि) को खरीद या बेच सकते है|
आज भारत में कई स्टॉक ब्रोकर्स है जिनके Website या App के मदत से आप आसानी से ट्रैडिंग कर सकते है| इन स्टॉक ब्रोकर्स में आपको सबसे सस्ते ब्रोकिंग charges के साथ ट्रैडिंग करने का मौका देता है Zerodha।
तो दोस्तों, आइए जानते है की आप Zerodha में अपना डीमैट अकाउंट कैसे खोल सकते है, और इससे संबंधित सारी जरूरी जानकारी आपको इस Blog में मिलने वाली है|
जैसा की मैने आपको पहले ही बताया की भारत में कई स्टॉक ब्रोकर्स है, तो शायद आप सोच रहे होंगे की मैं Zerodha में अपना डीमैट अकाउंट क्यों खोलूँ? ऐसा क्या खास बात है Zerodha में? आइए जानते है की Zerodha में क्या खास बात है?
Zerodha में डीमैट अकाउंट क्यों खोले?
- Zerodha भारत का No. 1 स्टॉक ब्रोकर है|
- आज ज़ेरोधा के 15,00,000 (पंद्रह लाख) से अधिक सक्रिय ग्राहक हैं, जो भारत के शेयर व्यापारी की मात्रा का 15% से अधिक है।
- ज़ेरोधा को सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इसको Securities and Exchange Board of India(SEBI) द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
- ज़ेरोधा में आप मात्र ₹300/- (तीन सौ) रुपये के साथ अपना Demat Account खोल सकते है|
- Zerodha के मोबाईल App- “Kite” से आप बहुत ही आसानी से ट्रैडिंग कर सकते है|
- Zerodha का Trading dashboard User-Friendly है|
- ज़ेरोधा में Trading Charges बहुत कम (₹0 से ₹20 तक) है|
- Zerodha का Customer Support वाकई बहुत अच्छा है|
अब शायद आप समझ चुके होंगे की आपको zerodha में अपना डीमैट अकाउंट क्यों खोलना चाहिए? दोस्तों, अब zerodha में डीमैट अकाउंट खोलने के Charges के बारे में जान लेते है|
Zerodha में Demat Account खोलने के Charges
Zerodha में आप दो तरह के Demat Account खोल सकते है-
1. Equity– इसमे आप Equity से संबंधित सारे Financial Products की ट्रैडिंग कर सकते है|
2. Equity & Commodity– इसमे आप Equity और Commodity, दोनों से संबंधित सारे Financial Products की ट्रैडिंग कर सकते है|
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए table पर देखे-
खाते का प्रकार | Equity | Equity & Commodity |
Online Account | ₹200/- | ₹300/- |
Offline Account | ₹400/- | ₹600/- |
NRI Account (Offline Only) | ₹500/- | N/A |
Partnership, LLP, HUF, or Corporate accounts (offline only) | ₹500/- | ₹800/- |
दोस्तों, आप देख सकते है की मात्र ₹300/- (तीन सौ) रुपये से आप Zerodha में अपना Demat Account खोल सकते है| आइए, अब जानते है की आपको Zerodha में Demat Account खोलने के लिए किन-किन Documents की जरूरत होगी?
Zerodha में डीमैट अकाउंट खोलने के जरूरी Documents
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- मोबाईल नंबर
- बैंक प्रमाण: जैसे- रद्द चैक / बैंक स्टैट्मन्ट / बैंक पासबूक का पहला पेज
- हस्ताक्षर
- आय प्रमाण: जैसे- इंकम टैक्स रिटर्न की स्वीकृति, फॉर्म-16, सैलरी स्लिप आदि| सिर्फ Futures & Options की ट्रैडिंग के लिए आय प्रमाण जरूरी है|
Zerodha में Online Demat Account Kaise Khole?
Zerodha में Demat Account Online खोलने के लिय आपका मोबाईल नंबर आधार कार्ड से link होना जरूरी है|
Step 1. Sign Up करें
सबसे पहले Demat Account खोलने के लिए “Open My Demat Account” पर क्लिक करें| यहाँ क्लिक करने से आप Sign Up के पेज पर चले जाएंगे|
Step 2. मोबाईल नंबर बताएं|

अब Sign Up के पेज पर अपना मोबाईल नंबर लिखे और “Continue” पर क्लिक करें|
ध्यान दें- “Continue” पर क्लिक करने से पहले, Confirm करें कि आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का पहले ज़ेरोधा में उपयोग नहीं किया गया है।
Step 3. मोबाईल नंबर वेरफाइ कराएं|

अब आपके मोबाईल नंबर पर एक 6-Digit का OTP आया होगा| उस OTP को यहाँ लिखे और “Continue” पर क्लिक करें|
Step 4. ईमेल दर्ज करें|

अब आपसे आपका ईमेल आईडी पूछा जा रहा है| यहाँ अपना ईमेल आईडी लिखे और “Continue” पर क्लिक करें| आपके ईमेल इएडी पर एक 6-Digit का OTP आएगा| इस OTP को लिखे फिर “Continue” पर क्लिक करें|
Step 5. पैन नंबर और जन्म तिथि लिखे|

अब आप अपना पैन कार्ड नंबर लिखे, और जन्म तिथि select करें| उसके बाद “Continue” पर क्लिक करें|
Step 6. Payment करें|

इस Step में आपको पेमेंट करना है| यहाँ आप चाहें तो सिर्फ Equity या दोनों Equity + Commodity सर्विस सिलेक्ट कर सकते है| यदि आप Equity select करते है तो आपको ₹200/- (दो सौ रुपये) पेमेंट करना होगा| यदि आप Equity + Commodity select करते है तो आपको ₹300/- (तीन सौ रुपये) पेमेंट करना होगा|
पेमेंट करने के लिए आप UPI और Card/Net Banking/Wallet में से किसी एक option को select करें| इसके बाद “Pay & Continue” पर क्लिक करें|
Step 7. आधार नंबर लिंक करें|

पेमेंट complete करने के बाद, आपको Online KYC करना होगा| इसके लिए आप DigiLocker App में रेजिस्टर्ड होने चाहिए| यदि आप DigiLocker App में रेजिस्टर्ड है तो “Continue to DigiLocker” पर क्लिक करें|
यदि अपने DigiLocker App में अभी तक रजिस्टर नहीं किया है तो “Register in DigiLocker” पर क्लिक करें और अपना अकाउंट free में बना लें|
ध्यान दे- DigiLocker App भारत सरकार द्वारा प्रमाणित App है| इस App में आप अपने documents को online save कर सकते है|
Step 8. आधार नंबर डालें|

“Continue to DigiLocker” पर क्लिक करने के बाद, आप Digilocker के Sign Up page पर चले जाएंगे| यहाँ आपको आपका आधार नंबर लिख के “Next” पर क्लिक करना है|
Step 9. आधार OTP submit करें|

जैसे ही आप Next पर क्लिक करेंगे आपके आधार से रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक 6-Digit का OTP आएगा| इस OTP को यहाँ लिखे और “Continue” पर क्लिक करें|
Step 10. Allow करें|

अब Zerodha आपके DigiLocker App से आपके आधार की जानकारी लेने की आज्ञा लेना चाहता है| यहाँ “Allow” पर क्लिक करें| अब आपको “Success” का message दिखेगा|
Step 11. अपना Basic Details बताएं|

यहाँ आपको अपना कुछ बेसिक पर्सनल डिटेल्स बताना है-
Your Profile के section में-
- सबसे पहले आप single/Married है, इसमे किसी एक Option को चुने|
Parents के section में-
- आपके पिता का first name और last name लिखे|
- अपने माता का first name और last name लिखे|
Background के section में-
- अपना सालाना आय बताएं|
- Trading Experience बताएं| अगर आप पहली बार trading करने वाले है तो “New” सिलेक्ट करें और आपको पहले से trading करते है तो अपना experience बताएं|
- Commodity Trade Classification में आपको Other के Option को सिलेक्ट करें|
- Occupation में अपना व्यवसाय बताएं|
- Fund & Security Settlement Preference- आप इसमे monthly/Quaterly options में से किसी एक Option को सिलेक्ट कर लें|
- Are you politically exposed person? – यदि आप किसी political पार्टी से जुड़े हुए है, तो “Yes” सिलेक्ट करें, अन्यथा “No” सिलेक्ट करें|
सारे details को अच्छे से fill करने के बाद एक बार check कर लें| इसके बाद “Continue” पर क्लिक करें|
Step 12. बैंक डिटेल्स बताएं|

इस step में आप अपने बैंक अकाउंट की डिटेल्स बताएं|
- Branch IFSC- सबसे पहले अपने बैंक की IFSC Code लिखे|
- Branch MICR Code- IFSC Code लिखते ही आपके बैंक का MICR Code अपने आप दिखेगा|
- Bank Account Number- अब अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखे|
- Confirm Bank Account Number- फिर से अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखे|
बैंक डिटेल्स भरने के बाद नीचे कुछ declaration दिया गया है, उनमें Tick करें| Tick करने के बाद Continue बटन activate हो जाता है| अब बैंक के सारे details को चेक करके “Continue” पर क्लिक करें|
Step 13. Zerodha IPV verification करें|

इस Step में आपको एक Code दिखेगा, उस code को एक पेज पर बड़े अक्षरों में अच्छे से लिख लें| अब “Allow” पर क्लिक करें और इस पेज को अपने हाथों में लेकर एक फोटो खींचें, जैसे ऊपर दिए गए image में एक लड़की ने click किया है|
इससे आपका IPV Verification हो जाएगा|
Step 14. Zerodha में Documents upload करें|

इस step में आपको आपके documents upload करना है|
- Copy of cancelled cheque/ Statement- यहाँ आप अपने बैंक अकाउंट का cancelled cheque या bank statement या passbook का पहला पेज upload करें|
- Income Proof- यदि आप F&O और Commodity trading activate करना चाहते है तो आपको यहाँ अपने आय का प्रमाण, जैसे- ITR का acknoledgement, Salary Slip, 6 महीनों का बैंक statement, Form- 16, Net worth statement Upload करें| यदि आप अभी ये segment को activate नहीं करना चाहते है तो इसको छोड़ दें|
- Signature- यहाँ आप अपने signature एक सफेद पेज पर करके upload कर दें| आपका signature PAN Card में जैसा है बिल्कुल वैसा ही होना चाहिए|
- Copy of PAN- यहाँ आपको आपके PAN Card की copy Upload कर देना है|
सारे documents को upload करने के बाद एक बार चेक कर लें| अब “Continue” पर क्लिक करें|
Step 15. E-Sign करें|

इस Step में आपको E-Sign का process करना है| E-Sign करने के लिए आपका आधार कार्ड नंबर और आधार से रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर की जरूरत होगी| पहले “E-Sign” बटन पर क्लिक करें|
अब आपको “Proceed to E-Sign” पर क्लिक करना है| फिर एक नए पेज पर आपको एक declaration पर tick करना है और जहाँ आपसे आपका आधार नंबर मांगा जाएगा, यहाँ अपना आधार नंबर डालें, अब “Send OTP” पर क्लिक करें|
अब आपके आधार से linked मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा| इस OTP को डालें और “Verify OTP” पर क्लिक करें| अब आपको एक message दिखेगा- “Profile verified Successfully”|
अब आप अपना पूरा document देख सकते है और “E-Sign” पर क्लिक करें| फिर अपना आधार नंबर डालें ओर OTP डालें और Verify करें| अब आपको “Signed successfully” का message दिखेगा|
अब आपका सर Process complete हो गया है| अब आगे का process Zerodha की तरफ से होगा| इसमे Zerodha आपके documents verify करेंगे, यदि documents में किसी तरह की दिक्कत आती है तो Zerodha आपको inform करेंगे और आपके documents को सही कराएंगे|
अगले 24 घंटों के अंदर आपके ईमेल पर आपका login ID और Password Zerodha की तरफ से भेज दिया जाएगा| इस ID और password का इस्तेमाल करके आप अपना trading शुरू कर सकते है|
Zerodha में Demat Account Offline कैसे खोले?
Step 1. Sign Up करें
सबसे पहले Demat Account खोलने के लिए “Open Demat Account” पर क्लिक करें| यहाँ क्लिक करने से आप Sign Up के पेज पर चले जाएंगे|
Step 2. मोबाईल नंबर बताएं|

अब Sign Up के पेज पर अपना मोबाईल नंबर लिखे और “Continue” पर क्लिक करें|
ध्यान दें- “Continue” पर क्लिक करने से पहले, Confirm करें कि आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का पहले ज़ेरोधा में उपयोग नहीं किया गया है।
Step 3. मोबाईल नंबर वेरफाइ कराएं|

अब आपके मोबाईल नंबर पर एक 6-Digit का OTP आया होगा| उस OTP को यहाँ लिखे और “Continue” पर क्लिक करें|
Step 4. ईमेल दर्ज करें|

अब आपसे आपका ईमेल आईडी पूछा जा रहा है| यहाँ अपना ईमेल आईडी लिखे और “Continue” पर क्लिक करें| आपके ईमेल इएडी पर एक 6-Digit का OTP आएगा| इस OTP को लिखे फिर “Continue” पर क्लिक करें|
Step 5. Offline Forms Download करें|
अब आपको Zerodha के तरफ से Sales Manager का Call आएगा| ये Sales Manager आपको offline Demat Account खोलने के सारे process के बारे में बताएंगे और आपके ईमेल इएडी पर Offline Demat Account खलोने के Forms भेज देंगे|
यदि आप Zerodha के Sales Manager के Call का इंतज़ार नहीं करना चाहते है, तो आप Zerodha के website से खुद Offline Application Form download कर सकते है| आइए जानते है कैसे-

आपको इस पेज में Offline Forms हाइलाइट किया हुआ दिखेगा| “Offline forms” पर क्लिक करें|

अब आप ऊपर दिए गए पेज पर या जाएंगे| यहाँ आपको “Offline Account Opening” में क्लिक करके “What documents do I require to open an account offline?” पर क्लिक करें|
Next पेज पर आपको क्या-क्या Documents की जरूरत होगी इसकी जानकारी मिलेगी| अब इस पेज में Scroll करके थोड़ा नीचे जाएं|

नीचे Scroll करने पर आपको ऊपर दिए गए Image की तरह दिखेगा| यहाँ आपको “Here” पर क्लिक करना है| क्लिक करने पर Offline Form खुल जाएगा| इसे आपको डाउनलोड कर लेना है| डाउनलोड करके Print कर लें, और इस form में अपनी सारी जानकारी अच्छे से सही-सही fill कर लें| जहाँ-जहाँ Signature की जरूरत है वहाँ अपना signature करें|
Step 6. Form को Courier करें|
Form अच्छे से भरने के बाद आपको आपके Documents की copy के साथ आपका form Zerodha के Head Office में भेजना है| Zerodha Head Office का पता है-
Zerodha, #153/154,
4th Cross, J.P Nagar 4th Phase,
Opp. Clarence Public School,
Bengaluru – 560078
Courier करने के बाद आपके Documents verify किए जाएंगे और आपका Demat Account खुल जाएगा| इस बीच आपको यदि किसी तरह की जानकारी चाहिए तो आप Zerodha के ग्राहक सेवा केंद्र में call करके अपना सवाल पूछ सकते है| Zerodha ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर –
New account opening
10:00 AM – 7:00 PM
Zerodha का Official Address क्या है?
Zerodha का हेड ऑफिस का Address है-
Zerodha, #153/154,
4th Cross, J.P Nagar 4th Phase,
Opp. Clarence Public School,
Bengaluru – 560078
Zerodha में डीमैट अकाउंट खोलने में कितना समय लगता है?
Zerodha में Demat Account Apply करने के बाद आपको मात्र 24 घंटे के अंदर आपका User ID और Password आपके ईमेल इएडी पर zerodha की तरफ से भेज दिया जाता है| इस User ID और Password का इस्तेमाल करके आप अपना ट्रैडिंग शुरू कर सकते है|
निष्कर्ष
दोस्तों, मैं उम्मीद करता हूँ की मैने आपको Zerodha में Demat Account खोलने से संबंधित सारी जानकारी देने में सक्षम रहा हूँ| यदि आपको इस Blog से Demat account खोलने में मदत हुई है तो अपने दोस्तों के साथ इस Blog को जरूर शेयर करें|
Prblm in uploading bank MICR no
Zeroda site says select an option but can’t enter any no’s plss advice
Contact us @ https://wa.me/+917004827261