| | |

Jupiter Money Review In Hindi | Rewards, Charges & Benefits

Please Share this Blog!

Jupiter Money Review | Open Account, Charges, Interest Rate, Customer Care, Debit Card Charges, App, ios, android, Zero Balance Savings Account. Referral Code

Jupiter Money Review
Please Share this Blog!

Topics Covered

ज्यूपिटर मनी क्या है? What is Jupiter Money?

जुपिटर मनी एक नियो बैंक है जिसे विशेष रूप से जेनरेशन Z और मिलेनियल्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।

जुपिटर मनी को समझने से पहले हमें यह समझने की जरूरत है कि नियो बैंक क्या है और यह आम बैंकों से कैसे अलग है।

नियो बैंक डिजिटल बैंक हैं जिनकी कोई physical presence नहीं है। इसकी शाखाएं, कागजी कार्रवाई या physical verification नहीं है, और यह cash transaction नहीं करता है।

बिल्कुल नहीं, लेकिन डिजिटल बचत बैंकों के समान, आप United States of America में पाते हैं, जैसे Ally savings or Capital 360 savings account। 

Jupiter Money Account के फायदे? Benefits of Jupiter Money Account?

Jupiter Money Features
  • बिना किसी सालाना चार्ज के, फ्री Rupay डेबिट कार्ड।  
  • ज़ीरो बैलन्स अकाउंट। 
  • 100% डिजिटल अकाउंट। 
  • अपने अन्य banks को jupiter अकाउंट से लिंक कर सकते है।
  • कोई hidden charges नहीं है। 
  • UPI और डेबिट कार्ड से हर खरीदारी पर 1% का cashback पाएं। 
  • 24×7 customer support की सुविधा।
  • 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी व्यक्ति अपना ज्यूपिटर अकाउंट खोल सकते है। 

Jupiter Money Account खोलने के लिए जरूरी Documents?

हमें Jupiter Money account खोलने के लिए कुछ documents की जरूरत होती है। जैसे- 

  1. PAN कार्ड
  2. आधार कार्ड 
  3. मोबाईल नंबर
  4. ईमेल आइडी

Jupiter Money Bank Account के Fees और Charges:

Jupiter Money Bank account के fees और charges को आप आसानी से समझने के लिए, अलग-अलग सुविधाओं के माध्यम से समझ सकते है| जैसे- 

  1. Chequebook लेने के लिए
  2. Demand draft के लिए
  3. NEFT/RTGS transfers करने के चार्ज
  4. Branch Visit करने के fees
  5. Recurring deposit, mutual funds के SIPs के amount debit ना होने के चार्ज
  6. ECS/ NACH अमाउन्ट debit ना होने के चार्ज
  7. अकाउंट बंद करने का चार्ज

1. Chequebook लेने के लिए

  • 5 पन्नों की पहली चेक बुक पर कोई चार्ज नहीं। 
  • नए chequebook के लिए ₹3/- प्रति पन्ना और कुरियर चार्ज ₹60/- प्रति किट का चार्ज लिया जाएगा।
  • चेक बुक सुविधा केवल verified (FKYC completed) members के लिए उपलब्ध है।

2. Demand draft के लिए

  • एक साल में एक demand draft फ्री है, इसके आगे आपको चार्ज लगेगा:

बैंक अकाउंट से निकासी के लिए Demand Draft जारी करने पर:

  • ₹5,000 तक के draft के लिए ₹30 चार्ज लगेगा 
  • ₹5,001 to ₹10,000 तक के draft के लिए ₹50 चार्ज लगेगा  
  • ₹4 प्रति ₹1,000। कम से कम ₹50 का चार्ज – ₹10,001 से ₹1,00,000 तक के ड्राफ़्ट के लिए
  • ₹4 प्रति ₹1,000। ज्यादा से ज्यादा ₹10,000 का चार्ज – ₹1,00,001 से अधिक के ड्राफ्ट के लिए

Cash के बदले में Demand Draft जारी करने पर:

  • ₹10,000 तक के draft के लिए ₹100 (जीएसटी सहित)
  • ₹8 प्रति ₹1,000। कम से कम ₹100 (जीएसटी सहित) का चार्ज – ₹10,001 से अधिकतम ₹49,999 के draft के लिए

3. NEFT/RTGS transfers करने के चार्ज

  • हर साल के पहले 5 लेनदेन के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा। उसके बाद, आपसे चार्ज लिया जाएगा:

ब्रांच में RTGS करने पर:

  • ₹20 प्रति लेनदेन, ₹2 लाख से ₹5 लाख तक
  • ₹45 प्रति लेनदेन, ₹5 lakhs से अधिक के लिए

ब्रांच में NEFT करने पर:

  • ₹2 प्रति लेनदेन, ₹10,000 तक
  • ₹4 प्रति लेनदेन, ₹10,001 से ₹1 लाख तक
  • ₹14 प्रति लेनदेन, ₹1,00,001 to ₹2 लाख तक
  • ₹20 प्रति लेनदेन, ₹2 लाख और उससे अधिक के लिए

4. Branch Visit करने के fees

इनमे से किसी भी काम के लिए, साल में 5 बार Branch Visit करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 
इसके बाद आपको ₹100 per visit, fee देना होगा: 

  • Bank Statement
  • Address Confirmation
  • Photo Attestation
  • Balance Confirmation
  • Signature Verification
  • Cheque
  • Electronic clearing services (ECS)
  • Demand Draft (DD) cancellation

5. Recurring deposit, mutual funds के SIPs के amount debit ना होने के चार्ज

₹100 हर बार। हर महीने के सिर्फ पहले return पर चार्ज किया जाएगा। 

6. ECS/ NACH अमाउन्ट debit ना होने के चार्ज

Electronic Clearing service (ECS) या National Automated clearing house (NACH) amount debit ना होने के चार्ज ₹350 प्रति लेनदेन लगेगा। पहली बार ECS/NACH के लेनदेन का fail होने पर ₹180 चार्ज लगेगा। 

7. अकाउंट बंद करने का चार्ज

अकाउंट बंद करने की प्रोसेस ब्रांच से की जाएगी:

  • 6 महीनों के अंदर – ₹100
  • 6 महीनों के बाद और 12 महीनों से पहले – ₹300
  • 12 महीनों के बाद – कोई चार्ज नहीं लगेगा

Note: अपने अकाउंट में पहली deposit के बाद, यदि आप 14 दिनों के अंदर अपना अकाउंट बंद करवाते है तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।

Jupiter Money Bank Account कैसे खोले? How to Create a Jupiter Money Bank Account? 

Jupiter अभी अपने शुरुवाती स्टेज में है। अभी आप आसानी से अपना Jupiter Money Bank अकाउंट खोल सकते है| 

इन स्टेप्स को फॉलो करके आप आज ही अपना ज्यूपिटर मनी बैंक अकाउंट खोल सकते है: 

#Step 1. सबसे पहले Play Store App खोले और उसके search बॉक्स में “Jupiter” लिख के सर्च करें| अब Jupiter App को डाउनलोड करके Install करलें। 

#Step 2. Jupiter App में register करने के लिए Jupiter App को Open करें।  

#Step 3. App Open करने के बाद “Start” बटन पर क्लिक करें और Notification का permission देने के लिए “Allow” बटन पर क्लिक करें। 

#Step 4. मोबाईल नंबर verify करने के लिए आप अपना आधार कार्ड से लिंक किया हुआ मोबाईल नंबर लिखे और “Verify” बटन पर क्लिक करें।

अब आपके सामने एक message दिखेगा, उस message को send करें। इस step से आपका मोबाईल नंबर verify हो जाएगा और Verified Successfully का message दिखेगा।

अब आप “Alright” पर क्लिक करें। फिर “Continue” के बटन पर क्लिक करें। 

#Step 5. इस step में आपको अपना PAN number capital letter में लिखना है और “Continue” पर क्लिक करना है।

अब आपके PAN कार्ड के अनुसार एक नाम दिखेगा, यदि ये आपका नाम है तो “That’s Me” पर क्लिक करें, और यदि ये आपका नाम नहीं है तो “Not Me” पर क्लिक करें।

“That’s Me” पर क्लिक करने पर आपको Federal Bank के website पर redirect कर दिया जाएगा। 

#Step 6. अब आपको अपना KYC करना है। KYC करने के लिए आपको अपना 12 digit का आधार नंबर लिखना है।

Terms & Conditions को accept करने के लिए tick box पर क्लिक करना है और “PERFORM EKYC” पर क्लिक करें।

आपके आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा। इस OTP को यहाँ enter करें और “PROCEED WITH EKYC” पर क्लिक करें। 

#Step 7. अब आप Jupiter App पर redirect कर दिए जाएंगे। Allow Faster Onboarding के पेज पर आपको “Allow” पर क्लिक कर देना है। इस option पर क्लिक करते ही आप कम से कम जानकारी देके अपना अकाउंट खोल सकते है। 

#Step 8. यहाँ आपके screen पर आपके PAN कार्ड से registered जीतने Address है, उनका details दिखेगा। आप अपना address select करें। 

#Step 9. अब अपने Occupation के type को select करें। Annual Income select करें। Marital Status select करें और “Continue” पर क्लिक करें। 

#Step 10. अब आपके सामने Add Nominee का option दिखेगा। यदि आप अभी अपना nominee का details add करना चाहते है तो “Add Now” पर क्लिक करें, और यदि अभी नहीं करना चाहते है तो “I’ll do it later” पर क्लिक करें।

Add Now पर क्लिक करने पर आपके सामने एक फॉर्म open हो जाएगा। यहाँ सबसे पहले आपका nominee के साथ क्या relation है, वो select करें।

Nominee का नाम, Date of Birth और Address लिखे और “Continue” पर क्लिक करें। 

#Step 11. अब आप Final Review के पेज पर आ जाते है। यहाँ आपके द्वारा दी गई सारी जानकारी दिखेगी। सारी जानकारी को चेक करें और “Looks good, Continue” पर क्लिक करें। 

#Step 12. अब आप Federal Bank के पेज पर redirect कीये जाते है। यहाँ आपको एक 4-digit का MPIN create करना है और “Done” बटन पर क्लिक कर देना है।

आपके screen पर “MPIN Set Successfully” का message दिखेगा। 

#Step 13. अब आपके सामने एक पेज open होगा, इस पेज को आपको नाही बंद करना है, नाही minimize करना है। सिर्फ 2 मिनट के अंदर आपका अकाउंट open हो जाएगा।

अब आपको “Congratulations” का message दिखेगा और आपका account open हो जाएगा। 

Jupiter Money के Debit Card Charges

Jupiter Debit Card
पहली बार डेबिट कार्ड लेने परकोई चार्ज नहीं
डेबिट कार्ड खराब हो जाने या खो जाने पर नए कार्ड लेने के लिए कोई चार्ज नहीं
डेबिट कार्ड पर सालाना चार्जकोई चार्ज नहीं
लेनदेन के लिए Federal Bank ATM का इस्तेमाल करने परकोई चार्ज नहीं
लेनदेन के लिए Federal Bank ATM के अलावा किसी और ATM का इस्तेमाल करने पर#1. हर महीने 5 लेनदेन फ्री है। 
#2. 5 लेनदेन के बाद, ₹20 cash withdrawal के लिए और balance चेक करने या mini-statement चेक करने के लिए ₹10 चार्ज किया जाएगा। 
India के बाहर किसी ATM से cash withdrawal परहर cash withdrawal पर ₹100 + 3.5% forex charge लगेगा। 
India के बाहर किसी ATM से Balance या mini-statement चेक करने परहर बार ₹25 का चार्ज लगेगा। 
International debit card से लेनदेन पर cross currency forex charges3.5% forex charges लगेगा। 
अकाउंट में पैसों की कमी के कारण ATM में Transaction Decline Fee#1. Federal Bank ATM में – कोई चार्ज नहीं लगेगा। 
#2. अन्य किसी ATM में – हर बार ₹25 का चार्ज लगेगा।
किसी स्टोर में Transaction Decline Fee कोई चार्ज नहीं 

Jupiter Money Customer Care Email ID

Jupiter Customer Care Mail ID: [email protected]

Frequently Asked Questions | अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Jupiter Money के Founder कौन है?

Jupiter Money के Founder का नाम है- जितेंद्र गुप्ता। जितेंद्र गुप्ता, Jupiter के Founder और CEO है।

क्या ज्यूपिटर अकाउंट सही है?

यदि आप मेरी माने तो ज्यूपिटर अकाउंट सही है। ज्यूपिटर अकाउंट खोलने के लिए आपको किसी तरह का चार्ज नहीं लगता है और आप अपने Financial transactions को यहाँ आसानी से track कर सकते है।
आप अपने अन्य banks को इससे लिंक कर सकते है। अन्य banks के balance चेक कर सकते है। 
ज्यूपिटर एक बैंक नहीं है लेकिन आप इसमे अपना अकाउंट खोल के ज्यूपिटर App के कई सुविधायों का फायदा उठा सकते है। 

क्या ज्यूपिटर एक Neo Bank है?

जी हाँ दोस्तों, ज्यूपिटर एक Neo Bank है। Neo Bank वो होते है जो 100% डिजिटल बैंक होते है और उनका कोई physical presence नहीं होता है। 

Final Verdict

Jupiter एक डिजिटल बैंक है। इस बैंक का कोई physical presence नहीं है। इस बैंक को Reserve Bank of India (RBI) के द्वारा अभी तक बैंक होने का प्रमाण नहीं मिला है।

लेकिन Jupiter, Federal Bank के साथ मिलकर उनके नियमों का पालन करते हुए अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं दे रही है। भारत सरकार जल्द ही Neo Banks को मान्यता देने की तैयारी में है। 

आप Jupiter account में जो भी पैसा रखते वो Federal Bank में save होता है और उसके द्वारा manage किया जाता है।

Jupiter Account में आपको आपके पैसों पर ₹5 लाख रुपये का बीमा मिलता है। यहाँ आपका पैसा एक बैंक के जितना ही सुरक्षित है। 

भविष्य में Jupiter Money जैसे अन्य कई Neo Banks आप देख सकेंगे, साथ ही उनके सुविधाओं का आनंद उठा सकेंगे। 

यदि आपको Jupiter Bank Account से संबंधित किसी और तरह की जानकारी चाहिए तो नीचे जरूर comment करें। हम आपके सवालों का जवाब जरूर देंगे। 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *