| |

Groww App Se Mutual Fund Me Invest Kaise Kare? पूरी जानकारी

Please Share this Blog!

Please Share this Blog! दोस्तों, यदि आप म्यूचूअल फंड में निवेश करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पढ़ रहे हैं| इस ब्लॉग में मैं आपको बताने वाला हूं कि आप Groww App Se Mutual Fund Me Invest Kaise Kare? ग्रो ऐप को डाउनलोड कैसे करें? म्यूच्यूअल फंड का चयन कैसे करें? और म्यूचुअल…

Groww App se Mutual Fund me Invest Kaise Kare
Please Share this Blog!

दोस्तों, यदि आप म्यूचूअल फंड में निवेश करना चाहते है तो आप बिल्कुल सही ब्लॉग पढ़ रहे हैं| इस ब्लॉग में मैं आपको बताने वाला हूं कि आप Groww App Se Mutual Fund Me Invest Kaise Kare? ग्रो ऐप को डाउनलोड कैसे करें? म्यूच्यूअल फंड का चयन कैसे करें? और म्यूचुअल फंड में निवेश करने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखें?

Groww App से म्यूचुअल फंड में निवेश करने की छोटी से छोटी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली है| तो दोस्तों, आइए सबसे पहले जानते हैं की ग्रो ऐप के क्या फायदे है?

Topics Covered

ग्रो ऐप के क्या फायदे है? What are the Benefits of Groww App?

  • ग्रो ऐप में आप फ्री में अकाउंट खोल सकते है|
  • ब्रोकरेज शुल्क नहीं लगेंगे|
  • अकाउंट खोलने और निवेश करने का सारा प्रोसेस Online होगा|
  • मात्र 5 मिनट में आप अपना अकाउंट खोल सकते है|
  • स्टॉक मार्केट और म्यूचूअल फंड, दोनों में आप निवेश कर सकते है|

अब दोस्तों, आइए आसान भासा में समझते है की आप ग्रो ऐप से म्यूचूअल फंड में इन्वेस्ट कैसे कर सकते है?

Groww App Se Mutual Fund Me Invest Kaise Kare? How to Invest in Mutual Fund with Groww App?

  • Step 1. ग्रो ऐप डाउनलोड करें
  • Step 2. ग्रो ऐप में अकाउंट बनाए
  • Step 3. ग्रो ऐप में म्यूचूअल फंड चुने
  • Step 4. ग्रो ऐप से म्यूचूअल फंड में निवेश करने का तरीका चुने
  • Step 5. ग्रो ऐप से म्यूचूअल फंड में निवेश करें

दोस्तों, ऊपर बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके आप ग्रो ऐप से म्यूचूअल फंड में इन्वेस्ट कर सकते है| अब आइए एक-एक करके इन सारे स्टेप्स को अच्छे से समझते है|

ग्रो ऐप डाउनलोड कैसे करें? How to Download Groww App?

Groww App को आप अपने मोबाईल फोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते है| ग्रो ऐप Android और iOS, दोनों Operating System वाले मोबाईल फोन के लिए उपलब्ध है| आइए अब समझते की आप अपने मोबाईल पर ग्रो ऐप को कैसे डाउनलोड कर सकते है?

एंड्रॉयड में ग्रो ऐप कैसे डाउनलोड करें? How to Download Groww App in Android?

Step 1. PlayStore App खोले|

Open PlayStore App on Adnroid Mobile

Step 2. Search बॉक्स में “Groww” लिखे| नीचे दिए गए image वाले “groww- mutual fund app” के option को क्लिक करें|

Select Groww App

Step 3. Stocks, Demat, Mutual Fund, SIP- Groww app नाम के App को चुने और “Install” बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करें|

click on Install button

iOS में ग्रो ऐप कैसे डाउनलोड करें? How to Download Groww App in iOS?

Step 1. AppStore App खोले|

Open AppStore

Step 2. Search बॉक्स में “Groww” लिखे|

Type Groww in Search Box

Step 3. Stocks, Demat, Mutual Fund, SIP- Groww app नाम के App को चुने और “Get” बटन पर क्लिक करके डाउनलोड करें|

Click get and download Groww App

ग्रो ऐप में अकाउंट कैसे बनाए? How to Create Account in Groww App?

Step 1. Groww App को Install करने के बाद “Open” बटन पर क्लिक करें|

Open Groww App

Step 2. Groww app में अकाउंट खोलने के लिए अपने किसी Mail-ID को चुने|

Choose your mail id to continue with Groww

Step 3. ध्यान दें– आपका मोबाईल नंबर आपके मोबाईल पर ऐक्टिव होना चाहिए| यदि आपके पास एक से ज्यादा मोबाईल नंबर है तो उन्मे से आपके आधार नंबर से जुड़े हुए मोबाईल नंबर का चयन करें|अपना मोबाईल नंबर टाइप करें और “SEND OTP” पर क्लिक करें|

ऐसा करने से आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा और Groww App खुद-ब-खुद उस OTP को verify कर लेगा|

enter your mobile number

Step 4. PAN verify कराएं| इस step में आपको अपना PAN नंबर भरके verify करवाना है| नीचे दिए गए image के तरह, पहले बॉक्स में अपना PAN नंबर भरे| जैसे ही आप अपना PAN नंबर भरेंगे उसके नीचे आपका नाम आ जाएगा| अपना नाम चेक करें फिर CONFIRM के बटन को क्लिक करें|

Verify your PAN in Groww App

Step 5. जन्म तिथि बताएं| इस step में आपको अपना जन्म तिथि बताना है| पहले बॉक्स में अपना जन्म तिथि लिखे और NEXT के बटन को क्लिक करें|

Enter Date of Birth

Step 6. अपना लिंग चुने| पुरुष (Male), महिला (Female), या अन्य (Other) में से अपना लिंग चुने|

Select Gender

Step 7. अपनी विवाहिक स्तिथि बताए| यदि आप अविवाहित है तो Single, और यदि आप शादीशुदा है तो Married चुने|

Select your marital status

Step 8. आपके काम की जानकारी दें| आप किस तरह का काम करते है, नीचे दिए गए options में से चुने|

Select Your Occupation

Step 9. आपकी सालाना आय की जानकारी दें| आप एक साल में कितना कमाते है, नीचे दिए गए options में से चुने|

Select Your Income

Step 10. म्यूचूअल फंड में आपका कितने सालों का तजुर्बा है, इसकी जानकारी दें| यदि आप नए है, म्यूचूअल फंड की दुनिया में तो No Experience चुने| अन्यथा सालों की गिनती करके अपना Option चुने|

Select Trading Experience

Step 11. यहाँ आप अपने माता और पिता का नाम लिखे| पहले Mother’s Name के नीचे माता का नाम और Father’s Name के नीचे पिता का नाम लिखे|

Enter Parents Name

Step 12. बैंक की जानकारी दें| आप अपने जिस बैंक अकाउंट को म्यूचूअल फंड से लिंक करना चाहते है उस बैंक के नाम को search box में लिखे और नीचे दिए गए options में से चुने| बैंक का चयन करने के बाद IFSC Code की मदत से अपने बैंक के ब्रांच का चयन करें|

Choose your Bank

Step 13. बैंक अकाउंट verify करें| नीचे दिए गए Image के पहले box में आप देख सकते है की आपके बैंक की जानकारी दी हुई है| यदि आपके द्वारा चुने गए बैंक और ब्रांच की जानकारी आपको आपके इस स्टेप में दिख रही है तो अपना बचत खाता संख्या, Enter Bank Account Number के नीचे दिए गए बॉक्स में लिखे और “Verify Bank” में क्लिक करें|

“Verify Bank” पर क्लिक करते ही आपके बैंक अकाउंट में ₹1/- (एक रुपये) क्रेडिट कर दिया जाएगा और आपका बैंक अकाउंट verify हो जाएगा| इसके बाद आपको Bank Verified Successfully का मैसेज दिखेगा|

Verify Bank Account

Step 14. इस स्टेप में आपको अपना एक फोटो क्लिक करना है| इसके लिए आप “Camera” में क्लिक करें| अब आपके सामने एक पॉप-उप आएगा उसमे आपको “Allow” पर क्लिक करके कैमरा को use करने का permission देना है| अब आपके मोबाईल का Camera open हो जाएगा| “Capture Now” पर क्लिक करके अपनी एक फोटो खींचे|

Take a Photo

Step 15. इस step में आपको अपना signature verify करवाना है| signature verify करने के लिए “Proceed To Signature” पर क्लिक करें|

Signature Verification

अब आपके सामने नीचे दिए गए image की तरह दिखेगा| यहाँ आपको अपना signature करके “Save” पर क्लिक करें| ध्यान रहे– आपके द्वारा किया गया signature, आपके PAN Card के signature से मैच करना चाहिए|

do your Signature

Step 16. यह last step है| इस step में आपको Aadhaar eSign करना है| आपका आधार नंबर आपके मोबाईल नंबर से लिंक होना चाहिए| इस step में आपके मोबाईल नंबर पर एक OTP आएगा| “Proceed to Adhaar eSign” पर क्लिक करें| अब फिर से “Proceed to eSign” पर क्लिक करें| अब आप UADAI के वेबसाईट पर चले जाएंगे| यहाँ आपको “eSign Now” पर क्लिक करना है|

Aadhaar E Sign

अब आपको नीचे दिए image की तरह दिखेगा| यहाँ आपको Check Box में Tick करना है और VID के सामने अपना आधार नंबर दर्ज करना है| अब Send OTP पर क्लिक करें|

Adhaar E-Sign

अब आपके आधार कार्ड से रेजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर एक One Time Password (OTP) आएगा| इस OTP को यहाँ डाले और Verify OTP में क्लिक करें|

Verify OTP

OTP verify होते ही आपके सामने आएगा Congratulation का message|अब आपकी अकाउंट sucessfully create हो गई है और आपके Groww app की जरूरी details आपके mail ID पर send कर दी गई है|

ग्रो ऐप में म्यूचूअल फंड कैसे चुने? How to Select Mutual Fund in Groww App?

म्यूचूअल फंड चुन के आप अपना एक portfolio बना सकते है| एक पोर्टफोलियो में आप अलग-अलग म्यूच्यूअल फंड का ब्यौरा एक साथ देख सकते हैं| आप जिस-जिस म्यूचूअल फंड में निवेश करेंगे, उन सारे म्यूच्यूअल फंड को आप एक जगह ट्रैक कर सकते हैं| आपके पोर्टफोलियो में आपके द्वारा निवेश कीये गए सारा मैचुअल फंड आप एक साथ देख सकते हैं|

म्यूच्यूअल फंड चुन के एक बढ़िया पोर्टफोलियो बनाने के लिए आपको कुछ चीजें ध्यान में रखनी जरूरी है| जैसे-

1. अपने निवेशक प्रोफाइल को समझें|

अपने निवेशक प्रोफाइल को समझने के लिए आपको 3 चीजों को समझना पड़ेगा|

1. निवेश का लक्ष्य क्या है?

जैसे- शादी के लिए, घर खरीदने के लिए, बच्चों की पढ़ाई के लिए, या retirement के लिए| आपका म्यूचूअल फंड में निवेश करने का उद्देश्य शायद यह भी हो सकता है की आप अगले 10 सालों में x% का रिटर्न चाहते हो अपने निवेश से|

2. कितना जोखिम लेना चाहते है?

दोस्तों, हर एक निवेश में कोई ना कोई जोखिम जरूर होता है| जैसा की हर निवेश में देखा गया है, जोखिम और रिटर्न दोनों एक दूसरे पर निर्भर होतें है| जितना आप जोखिम लेते है उतना आपको रिटर्न मिलता है और जितना कम आप जोखिम लेंगे उतना कम आपको रिटर्न मिलेगा| हर व्यक्ति चाहता है की अपने निवेश से वो ज्यादा से ज्यादा रिटर्न ले सके, इसलिए आपको आपकी जोखिम लेने की क्षमता को समझना जरूरी है| अपनी जोखिम लेने की क्षमता को समझें फिर निवेश शुरू करें|

3. निवेश की समय सीमा क्या है?

जितने समय सीमा के लिए आप अपने पैसे को निवेश करना चाहते हैं उससे यह निश्चित होता है कि आप कितने रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं| यदि आप लंबे समय तक मार्केट में पैसे निवेश करते है तो आप अच्छे रिटर्न देख सकते है क्योंकि मार्केट जरूर बढ़ता है| निवेश की समय सीमा अब आसानी से तय कर पाएंगे जब आपको पता होगा कि आप किस उद्देश्य से निवेश कर रहे हैं|

2. सही म्यूच्यूअल फंड कैटेगरी को चुने|

चुनने के लिए म्युचुअल फंड की कई categories हैं। इक्विटी फंड के भीतर, अलग-अलग risk level वाली योजनाएं होती हैं। उदाहरण के लिए, Large-Cap म्यूचुअल फंड में small या Mid-Cap फंड की तुलना में कम जोखिम हो सकता है। डेट फंडों के भीतर भी, Credit Risk फंडों का risk level कुछ दूसरे categories की तुलना में थोड़ा अधिक हो सकता है।

डेट और इक्विटी फंड दोनों का sector-wise exposure है। उदाहरण के लिए, बैंकिंग और पीएसयू डेट फंड हैं जो केवल बैंकों और पीएसयू को उधार देते हैं। इक्विटी फंड में, फार्मा फंड, बैंकिंग फंड, टेक फंड होते हैं जो कुछ निश्चित क्षेत्रों से संबंधित कुछ कंपनियों के स्टॉक खरीदते हैं।

इसलिए आपका research यह तय करने तक ही सीमित नहीं है कि आपको इक्विटी और डेट में कितना निवेश करना है। दो broad category के तहत कई योजनाएं हैं जिनमें अलग-अलग risk-level हैं।

आप दो polpular Investment style में से भी चुन सकते हैं:

Value Investing: बाजार निवेशक की भावना से संचालित होता है। वैल्यू इनवेस्टर्स का मानना ​​है कि स्टॉक की कीमत हमेशा कंपनी के performance के बारे में सटीक जानकारी नहीं देती है। इसलिए, वे उन शेयरों की पहचान करने के लिए कंपनी के Intrinsic value का evaluation करते हैं जिनका valuation कम है और निवेश के अच्छे मौके हैं।

Growth Investing: ग्रोथ इनवेस्टर्स स्टॉक के कीमत के बारे में चिंता नहीं करते हैं। वे स्टॉक की growth rate के बारे में अधिक चिंतित हैं और उन stocks को चुनते हैं जिनमें अपने competitors की तुलना में तेजी से बढ़ने की क्षमता है।

3. सही म्यूच्यूअल फंड को चुने|

निवेशक की प्रोफाइल समझने और कितने समय सीमा के लिए निवेश करना चाहते हैं, यह समझने के बाद, आपको उन फंडों के बारे में clarity होगी जो आपके लिए काम कर सकते हैं। अधिकांश म्यूचुअल फंड निवेशक इस point पर ठोकर खाते हैं। म्यूच्यूअल फंड के बारे में सभी डेटा बीते हुए समय से है।

हालांकि यह इस बारे में जानकारी दे सकता है कि योजना ने पिछले सालों में कैसा perform किया है, लेकिन रिटर्न इस बात पर निर्भर करेगा कि यह भविष्य में कैसा perform करता है। लेकिन, कोई भविष्य की भविष्यवाणी कैसे करता है? तो, एक निवेशक सही म्यूचुअल फंड योजना कैसे चुनता है?

तो दोस्तों, ऐसी कई चीजें हैं जिन पर आप ध्यान देकर अपना रिसर्च कर सकते हैं, म्यूच्यूअल फंड चुनने के लिए आप नीचे बताए गए इन तीन चीजों पर अगर ध्यान केंद्रित करें तो आप अच्छे से अपना म्यूच्यूअल फंड चुन सकते हैं:

Risk-adjusted returns: रिस्क और रिटर्न दो ऐसे पहलू है, जिसकी मदत से आप किसी फंड का performance समझ सकते है| रिटर्न और रिस्क, दोनों एक दूसरे के अनुसार होते है, लेकिन यदि आप दोनों पहलू को अलग-अलग देखने की कोशिश करेंगे तो आप किसी फंड के बारे में अच्छे से नहीं समझ सकेंगे|

यदि किसी फंड ने अच्छे रिटर्न दिए है, तो यह देखना जरूरी है की किसी अच्छे investment decision के वजह से ऐसा हुआ है या ज्यादा रिस्क लेने की वजह से| इस तरीके से आप अलग-अलग schemes को compare करके एक अच्छा फंड चुन सकेंगे|

Expense Ratio: भले ही निवेश पर रिटर्न उत्पन्न करना एक challenge है, लेकिन म्यूचुअल फंड योजनाएं Fund Management Costs के रूप में कुछ पैसे charge करती हैं। यह charge आपके investment के return को कम कर सकते है|यह charge expense ratio के तहत तय किया जाता है| किसी म्यूचूअल फंड का चयन करते समय इस चीज का ध्यान रखना जरूरी है|

Long-term performance: – यदि आप लंबे समय के लिए अपना पैसा invest कर रहे है, तो आपका पैसा कई market cycles से गुजरेगा. इसलिए यह बहुत जरूरी होता है की आपका fund सुरक्षित तरीके से इन market cycles से निकल सके| भविष्य की गणना करना नामुमकिन है| . फिर भी आप, यह देख सकते है की जो म्यूचूअल फंड आप चुनने वाले है, वो market की मुस्किल समय में कैसा perform किया है और फंड manager की कैसी रणनीति रही है|

4. म्यूचुअल फंड निवेश पर निगरानी रखें और जरूरत अनुसार बदलाव करें|

अपने investments को track करते रहे, ताकि आप आसानी से अपने financial goals को पूरा कर सके| आपके investment का portfolio होने से आप अपने investment पर एक पैनी नजर बनाए रख सकते है और जरूरत अनुसार उनमे आसानी से बदलाव कर सकते है|

अपने स्टॉक निवेश की अधिक बार निगरानी करना जरूरी है, लेकिन आपको नियमित रूप से अपने म्यूचुअल फंड निवेश की निगरानी भी करनी चाहिए। यदि कुछ निवेश खराब प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आप उन्हें redeem कर सकते हैं और उन्हें अधिक रिटर्न देने वाले निवेशों से बदल सकते हैं|

ग्रो ऐप में किन-किन तरीकों से आप निवेश कर सकते है? How You can Invest in Groww App?

ग्रो ऐप में आप दो तरीकों से invest कर सकते है:

1. Systematic Investment Plan (SIP):

इस तरीके से आप एक investment का प्लान सेट करते है, जिसमे हर महीने आपके द्वारा तय कीये गए amount का investment एक निर्धारित date को किया जाता है| आप SIP में मात्र ₹500/- (पांच सौ रुपए) से अपना निवेश का शुरुआत कर सकते है|

2. One-Time or Lumpsum:

“Lump sum” का मतलब बड़ी रकम होता है| जब आप एक बड़ी रकम एक बार में invest करना चाहते है तो आप lumpsum/One-Time के तरीके से invest कर सकते है|

म्युचुअल फंड में निवेश या तो एक Systematic Investment Plans (SIPs) के माध्यम से या Lumpsum के माध्यम से किया जा सकता है। SIP के साथ किश्तों में निवेश किया जाता है। निवेशक एक बार में पूरी amount का निवेश नहीं करता है क्योंकि वे निवेश करने के लिए एक systematic तरीके का पालन करते हैं जिसमें एक निश्चित amount की monthly deposit amount शामिल होती है।

दूसरी ओर, lumpsum निवेश में एक बार में बड़ी amount का निवेश शामिल होता है। उपलब्ध amount में किश्तों का टूटना शामिल नहीं है।

ग्रो ऐप से म्यूचूअल फंड में निवेश कैसे करें? How to Invest in Mutual Fund through Groww App?

ग्रो ऐप से म्यूचूअल फंड में निवेश करने के लिए आप नीचे बताए गए steps को follow कर सकते है:

Step 1. म्यूचूअल फंड का नाम लिखे|

आप जिस म्यूचूअल फंड में निवेश करना चाहते है, उसका नाम Search box में लिखे और search करें| आपके सामने कुछ म्यूचूअल फंड दिखेंगे, उनमे से आप जिसमे निवेश करना चाहते है उस म्यूचूअल फंड को क्लिक करे|

Step 2. Invest Now पर क्लिक करें|

आपके सामने उस म्यूच्यूअल फंड का ग्राफ दिखेगा और साथ ही साथ नीचे में आपको “Invest Now” का ऑप्शन दिखेगा| Invest Now पर क्लिक करें|

Step 3. निवेश का तरीका चुने|

निवेश करने के दो तरीके है SIP और ONE-TIME| इनमे से अपने सुविधा अनुसार निवेश का तरीका चुने| यदि आप SIP चुनते है तो Amount और Date select करें| यदि आप ONE-TIME चुनते है तो investment amount लिखे और “PROCEED” पर क्लिक करें|

Step 4. पेमेंट करें|

Payment करने के लिय अपना payment details डालें और “MAKE PAYMENT” पर क्लिक करें| पेमेंट करते ही आपको Congratulations का मैसेज दिखेगा| अब आपका म्यूचूअल फंड में investment हो गया है|

इस तरीके से आप आसानी से अपना म्यूचूअल फंड में Investment कर सकते है, और लंबे समय में शानदार रिटर्न की उम्मीद कर सकते है|

Frequently Asked Questions (FAQs)

Is Groww App registered with SEBI?

The company Groww is a Stockbroker registered with SEBI under the name NextBillion Technology Private Limited. Therefore, Yes! Groww App is registered with SEBI (Securities & Exchange Board of India).

Is Groww app safe?

With SSL certification and 128-bit encryption, Groww keeps information secure. Furthermore, the Groww mutual fund transactions take place on the BSE, making them completely safe.

How to invest in mutual funds for beginners in India?

In this article, you will find all the details required to start your investment in Mutual Funds. Kindly, read this article once and you will be able to start your mutual fund investment today. It’s easy, safe, and secure to invest with Groww App.

Conclusion

दोस्तों, यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आप Groww App की मदत से आसानी से अपना म्यूचूअल फंड में निवेश कर सकेंगे|मैं आशा करता हूँ की आपको “Groww App Se Mutual Fund Me Invest Kaise Kare” की सारी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिल गई होगी| यदि आपको यह आर्टिकल से कुछ नया सीखने को मिला है तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें| धन्यवाद!

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *