ABG Shipyard Scam | 22,842 Crore Fraud | सबसे बड़ा बैंक घोटाला

दोस्तों, अभी तक आपने कई Scam / Fraud / घोटाला के बारे में सुना होगा, लेकिन आज मैं आपको आज तक के सबसे बड़े बैंक घोटाले के बारे में बताने वाला हूँ।
इस बैंकिंग फ्रॉड का नाम है ABG Shipyard Scam। इस scam की जांच कर रही सीबीआई (Central Beuro of Investigation- CBI) के अनुसार यह घोटाला करीब ₹23,000 करोड़ का है।
आइए समझते है क्या है ABG Shipyard Scam का सच-
क्या है ABG Shipyard Scam? What is ABG Shipyard Scam?
ABG Shipyard Ltd. एक जहाज बनाने वाली (Ship-Building) कंपनी है। यह कंपनी की स्थापना 1985 में की गई थी। इस कंपनी का काम ship designing, ship building और ship repairing करना है।
इस कंपनी का headquarter मुंबई में है। गुजरात में सूरत और दहेज में इसका जहाज निर्माण (Ship-Building) का काम है, वहीं गोवा में जहाज मरम्मत का काम है जो भारत में सबसे बड़ी जहाज रखरखाव सुविधा है।
यह घोटाला विजय माल्या (₹900 करोड़) और नीरव मोदी (₹14,000 करोड़) से भी बड़ा है, जिसकी अनुमानित धोखाधड़ी लगभग ₹ 22,842 करोड़ है।
आइए अब समझते है की कैसे और कब हुआ ये घोटाला? नीचे दिए गए टेबल की मदत से आप जान सकेंगे इस घोटाले की सारी सच्चाई:
घटना क्रम | जानकारी |
बैंकों से लोन लिया गया | लगभग ₹22,842 करोड़ |
लोन का पुनर्गठन (Restructure) किया गया | 2014 |
लोन को एबीजी शिप्यार्ड लिमिटेड की इक्विटी के रूप में परिवर्तित किया गया | दिसम्बर 2015 |
NPA की घोषणा हुई | जुलाई 2016 |
आरबीआई ने खाता आईबीसी को रेफर कर दिया | जुलाई 2017 |
NCLT ने IBC के तहत liquidation का आदेश दिया | अप्रैल 2019 |
IBC के अनुसार बैंकों का नुकसान तैय हुआ | ₹20,200 करोड़ – 92% |
धोखाधड़ी खाते के रूप में एसबीआई द्वारा शिकायत किया गया | नवंबर 2019 |
CBI के द्वारा FIR फाइल की गई | फ़रवरी 2022 |
किन बैंकों ने किया नुकसान का दावा? Which Banks Claimed the Loss?
कुल 28 बैंकों ने दावा किया है की उन्हे एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड घोटाले के कारण नुकसान हुआ है। नीचे दिए गए टेबल से आप आसानी से समझ सकेंगे की किस बैंक ने कितने करोड़ का दावा किया है:
बैंकों के नाम | रुपए (करोड़ में) | |
1. | ICICI BANK | 7,089 |
2. | IDBI BANK | 3,639 |
3. | STATE BANK OF INDIA | 2,925 |
4. | BANK OF BARODA | 1,614 |
5. | EXIM BANK OF INDIA | 1,327 |
6. | PUNJAB NATIONAL BANK | 1,244 |
7. | INDIAN OVERSEAS BANK | 1,228 |
8. | STANDARD CHARTERED BANK | 743 |
9. | BANK OF INDIA | 719 |
10. | ORIENTAL BANK OF COMMERCE | 714 |
11. | SBI – SINGAPORE | 458 |
12. | SYNDICATE BANK | 408 |
13. | DENA BANK | 406 |
14. | ANDHRA BANK | 350 |
15. | IFCI LTD | 300 |
16. | SICOM LTD | 260 |
17. | PHOENIX ARC PRIVATE LTD | 141 |
18. | LIC | 136 |
19. | SBM BANK LTD | 125 |
20. | DCB BANK | 106 |
21. | PNB INTERNATIONAL LTD | 97 |
22. | LAKSHMI VILAS BANK LTD | 61 |
23. | INDIAN BANK, SINGAPORE | 43 |
24. | CANARA BANK | 40 |
25. | CENTRAL BANK OF INDIA | 39 |
26. | PUNJAB & SIND BANK | 37 |
27. | INDIAN BANK | 17 |
28. | YES BANK | 8 |
जांच कैसे की जा रही है? How Investigation is Being Executed?
सीबीआई ने एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके अध्यक्ष (Chairman) और प्रबंध निदेशक (Managing Director) ऋषि कमलेश अग्रवाल को देश के सबसे बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में 22,842 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के लिए FIR किया है।
सीबीआई ने अग्रवाल के अलावा, तब के executive director – संथानम मुथास्वामी, Directors – अश्विनी कुमार, सुशील कुमार अग्रवाल और रवि विमल नेवेतिया और एक अन्य कंपनी एबीजी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (AGB International Private Limited) के खिलाफ भी आईपीसी और भ्रष्टाचार की रोकथाम के तहत मामला दर्ज किया है।
आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आधिकारिक दुर्व्यवहार के अपराधों के लिए अधिनियम।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल | Frequently Asked Question
एबीजी शिपयार्ड के मालिक कहाँ है? Where is ABG shipyard owner?
ऋषि कमलेश अग्रवाल एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड के चेयरमैन है। इन्हे अभी सीबीआई के द्वारा गिरफ्तार किया गया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।
कितने बैंकों को इस घोटाले से हुआ नुकसान? How many banks are in loss due to this scam?
कुल 28 बैंकों को इस घोटाले से नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का नाम सबसे पहले आता है क्योंकि इस बैंक ने दावा किया है की इन्हे ₹ 7,089 करोड़ का नुकसान हुआ है।
निष्कर्ष | Conclusion
ABG Shipyard limited (एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड) घोटाले को एक राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं कुछ लोग इस घोटाले के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेना चाह रहें है।
मैं आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल में ABG Shipyard Scam के बारें में सारी जानकारी मिली है। यदि आपके कोई अन्य सवाल है तो आप नीचे कमेन्ट कर सकते है। धन्यवाद!
Scam केटेगरी के और आर्टिकल पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।